18 साल की बेटी के साथ रेप करने और फिर उसकी हत्या के लिए एक पिता को दोहरी आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई है। दो साल पहले पिता ने एक होटल में बेटी के साथ रेप किया था। ये मामला अमेरिका के मिसूरी का है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार जेरी बौस्बी नाम के पिता को मर्डर, यौन हिंसा और करीबी रिश्तेदार से संबंध बनाने सहित अन्य आरोपों में सजा सुनाई गई है।
एक टीचर ने डैजसा बौस्बी नाम की लड़की को काफी तेज तर्रार बताया था। जांचकर्ताओं ने सर्विलांस वीडियो के आधार पर पिता को पकड़ा था। डीएनए सबूत से भी अपराध की पुष्टि हुई थी।
लड़की की एक रिश्तेदार ने बताया कि हमें शुरू से शक हो रहा था। कुछ ठीक नहीं था। उन्होंने कहा कि ये काफी मुश्किल था। लड़की के अपने ही पिता ने उसका फायदा उठाया था, लड़की असहाय हो गई थी।
परिवार ने यह भी कहा था कि बेटी पिता को ड्रग की लत छुड़ाने की कोशिश कर रही थी। वह खुद कॉलेज की डिग्री के लिए तैयारी कर रही थी।
यह भी देखें :
नक्सलियों से निपटने पुलिस ने कसी कमर…दंतेवाड़ा की सीमाएं सील…RED ALERT जारी…
Add Comment