ट्रेंडिंगदेश -विदेशवायरलस्लाइडर

VIDEO: अंतरिक्ष में पहली बार हुआ DJ डांस…वीडियो वायरल…

इटली के अंतरिक्ष यात्री लूका परमिटानो स्पेस में डीजे डांस करने वाले पहले अंतरिक्ष यात्री बन गए हैं। लूका ने अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर डीजे की धुन पर डांस किया।

दरअसल, लूका परमिटानो ने एक डिवाइस के जरिए डीजे डांस को लाइव भी किया। इस डांस की तैयारी पहले से ही थी। उनके साथ इटली में भी लोगों ने उसी धुन पर उनके साथ डांस किया।



डांस के दौरान परमिटानो डिवाइस से धुन बदलते हुए भी दिखाई दिए। परमिटानो की शरीर इधर से उधर हो रही थी और कभी-कभी वे उलटे भी हो जा रहे थे।

परमिटानो ने एक संदेश में कहा, ‘संगीत एक सार्वभौमिक भाषा है, मैं एक डीजे नहीं हूं, लेकिन फिर भी ऐसा करने की कोशिश कर रहा हूं ‘ परमिटानो ने अपने सेट पर डीजे के लिए एक टैबलेट का इस्तेमाल किया था।
WP-GROUP

परमिटानो का डांस पूरी दुनिया में तेजी से वायरल हो रहा है। लोग उसे सोशल मीडिया पर भी शेयर कर रहे हैं।
यहां देखें वीडियो…

यह भी देखें : 

जानें महिला ने Google पर ऐसा क्या सर्च किया…पल भर में खाली हो गया बैंक अकाउंट…

Back to top button
close