
रायपुर। कर्नाटक में सम्पन्न अखिल भारतीय देवांगन समाज के राष्ट्रीय अधिवेशन में रायपुर के दानसिंह देवांगन को युवा देवांगन समाज का राष्ट्रीय सचिव बनाया गया है।
ज्ञात हो कि दानसिंह देवांगन विगत 10 वर्षों से प्रदेश के युवाओं की प्रतिभा को उचित मंच प्रदान करते रहे हैं।
जनवरी 2018 में उन्होंने एक यूथ इवेंट के माध्यम से प्रदेश के सभी 27 जिलों में 27 युवाओं को एक दिन का शैडो कलेक्टर बनाकर देश में इतिहास रच दिया था। इस इवेंट में प्रदेश के 735 कॉलेज के 5 लाख विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया था।
इसके अलावा राज्य सरकार द्वारा बनाई जा रही विकेंद्रीकृत युवा नीति का उन्हें मुख्य रणनीतिकार माना जाता है, वहीं राज्य शासन द्वारा आयोजित युवा संसद, युवा संवाद और यूथ कांकलेव जैसे कार्यक्रमों में उनकी मुख्य भूमिका रही है।
उनकी ज़बरदस्त प्रशासनिक क्षमता और युवाओं के प्रति उनकी सोच को देखते हुए अखिल भारतीय स्तर पर दायित्व दिया गया है। उनके राष्ट्रीय सचिव बनने पर संगठन के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवम संगठन प्रभारी डॉ. मदन देवांगन ने बधाई देते हुए कहा कि दानसिंह देवांगन की नियुक्ति से देवांगन समाज के युवा प्रतिभा को प्रशासनिक सामाजिक राजनीतिक रूप से मार्गदर्शन एवं मजबूती मिलेगी।
उनकी नियुक्ति पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं केंद्रीय संगठन प्रभारी योगेंद्र विमल देवांगन, केंद्रीय सलाहकार बोर्ड के प्रमुख सेवक राम, राष्ट्रीय महिला उपाध्यक्ष प्रीति देवांगन, हिंदी भाषी क्षेत्र के लिए बुनकर समाज के संयोजक राजेश देवंगन, छत्तीसगढ़ एवम झारखंड के मीडिया प्रभारी जगदीश देवांगन ने हर्ष व्यक्त करते हुए शुभकामनाएं दी है।
यह भी देखें :
विरोट कोहली का कहर…42 शतक जड़कर तोड़ा सचिन का ये वल्र्ड रिकॉर्ड…