सीकर। राजस्थान के सीकर जिले में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जहां एक युवक ने उस्तरे से खुद का गला काट कर आत्महत्या कर ली। उसने पहले फेसबुक लाइव शुरू किया फिर एक उस्तरे से अपना गला काट लिया।
आत्महत्या से पहले उसने कहा कि प्यार मत करना, प्यार में धोखा मिलता है। प्यार के नाम पर उसने अपनी जिंदगीभर की सारी कमाई 7 लाख रुपये उस लड़की को दे दिए, मगर उसे धोखा मिला।
घटना सीकर के सांवलोदा लाड खानी गांव की है। बताया जा रहा है कि मामला प्रेम प्रसंग का है। आत्महत्या करने से पहले युवक ने अपनी मां को भी फोन किया था। युवक का मरने का लाइव वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है लेकिन पुलिस वीडियो की पुष्टि नहीं कर रही है।
पुलिस के मुताबिक गांव का रहने वाला जवाहर सिंह गुजरात में काम करता था 1 दिन पहले ही वहां से आया था। पुलिस का कहना है कि आने के बाद वह गांव के जोहड़ में गया। वहां जाकर मां को फोन किया और कहा कि मैं मर रहा हूं तुम जोहड़ में आ जाओ मां।
युवक की मां जब तक वहां पहुंची तब तक उसने अपना गला काट लिया था। उसकी मौत हो चुकी थी। जिसके बाद इस पूरे मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लिया।
पुलिस का कहना है कि मामला प्रेम प्रसंग का लग रहा है। जांच चल रही है। मृतक ने अपनी आत्महत्या को फेसबुक पर लाइव प्रसारित किया। जिसके बाद वीडियो भी वायरल हो रहा है। जानकारी के मुताबिक कुछ दिन पहले वह सऊदी अरब से नौकरी करके लौटा था।
सगाई करना चाह रहा था। मगर उसकी सगाई उस लड़की से नहीं हो पा रही थी। उसने लड़की के पिता के अकाउंट में पैसे डालने की बात कही है। पुलिस इसकी जांच कर रही है। एडिशनल एसपी देवेंद्र सिंह ने कहा कि शुरुआती जांच में प्रेम प्रसंग का मामला लग रहा है, मगर सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है।
यह भी देखें :
Add Comment