बीजापुर। जिले के भोपालपटनम थाना क्षेत्र के चिन्नामाठुर अर्जुनल्ली मार्ग पर आज एक ग्रामीण की लाश मिली है। शव पर गंभीर चोट के निशान है। इससे आशंका व्यक्त की जा रही है कि उसकी हत्या कर शव को फेंक दिया गया है। इस घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।
चिन्नामाठुर और अर्जुनली मार्ग पर बीती रात चिन्नामाठुर निवासी तेलम गंगेया का शव पड़ा हुआ मिला। उसके सर पर गंभीर चोट के निशान है। शव सड़क पर पड़ा हुआ था। मृतक कुछ दिनों से अपने ससुराल चिन्नामाठुर में आकर रह रहा था। हत्या का कारण अज्ञात है।
हत्यारों के बारे में भी अभी तक कुछ पता नहीं चल पाया है। घटना को नक्सलियों से भी जोड़ कर देखा जा रहा है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस घटना स्थल पहुंच कर शव को कब्जे में लेते हुए जांच में जुट गई है।
यह भी देखें :
कश्मीर पर सरकार का बड़ा फैसला…आखिर 35-A पर क्यों छिड़ी थी बहस…विस्तार से समझिए…
Add Comment