रायपुर। शिक्षक पँ ननि मोर्चा के प्रदेश संचालक विरेन्द्र दुबे ने आज मुख्यमंत्री द्वारा संविलियन आदेश जारी करने पर सर्वप्रथम प्रदेश के समस्त शिक्षाकर्मियों को बधाई दी, जिन्होंने इस संविलियन की प्राप्ति के लिए अनेकों संघर्ष और यातनाएं झेली। उन समस्त संघर्षशील शिक्षाकर्मियों को संविलियन संग्राम सेनानी की संज्ञा देते हुए कहा कि- 1 जुलाई का सूर्योदय,23 वर्षो से व्याप्त दोहरी व्यवस्था और मापदण्ड के काले अध्याय को समाप्त कर सुखमय,सुरक्षित,और गुरु की गरिमा को प्रदान करने वाले उज्ज्वल प्रकाश को लेकर आएगा। शासकीय शिक्षक का गौरव प्राप्त करने के लिए प्रदेश के समस्त संविलियन संग्राम सेनानी शिक्षाकर्मी साथियों को बधाई, साथ ही प्रदेश में कर्मी कल्चर की दोहरी व्यवस्था को हमेशा के लिए समाप्त कर प्रदेश के शिक्षाकर्मियों को शासकीय शिक्षक का गौरव प्रदान करने के लिए मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह का बहुत-बहुत आभार व्यक्त करते हैं। साथ यह आशा रखते हैं कि जो साथी वर्तमान में संविलियन के दायरे में नही आ पा रहे हैं उनके वर्ष बन्धन को भी जल्द समाप्त कर जल्द ही उन्हें भी यह गौरव प्राप्त करने का अवसर प्रदान करेंगे,वेतन निर्धारण के समय पूर्व की भांति विसंगतियां न हो इसका भी ध्यान रखा जाएगा।
प्रदेश मीडिया प्रभारी जितेन्द्र शर्मा ने संविलियन के संदर्भ में जानकारी दी कि संविलियन अर्थात शासकीयकरण से समस्त शिक्षाकर्मी साथियों के परिवार का जीवन स्तर ऊंचा उठेगा और एक शिक्षाकर्मी होने के नाते 23 वर्षों से भोग रहे दर्द और अनिश्चितताओं और अनियमितताओं का अंत होगा। मप्र से आगे रहकर संविलियन आदेश और तेजी से हो रहे क्रियान्वयन के लिए छग शासन और सम्बंधित अधिकारीगण सराहना के पात्र हैं जिससे पूरी उम्मीद है पूरी प्रक्रिया जल्द ही समाप्त कर ली जाएगी।
अभी जो आदेश जारी हुए वह नीतिगत निर्णय हैं,सम्पूर्ण जानकारी और प्रक्रिया की रूपरेखा अभी आना शेष है अत: शिक्षाकर्मी साथी मन मे अनावश्यक आशंकाओं को जन्म न दें और न ही अफवाहों और अटकलों पर ध्यान दें,क्योंकि मोर्चा समस्त आदेशों और जानकारियों पर पैनी नजर बनाए रखी है,और पूर्ण शासकीयकरण की मंशा पर जरा सी भी आंच आने नही दिया जाएगा यदि कोई खामियां नजर आई तो उसे दूर करने व समाधान के सार्थक प्रयास भी किये जायेंगे। मोर्चा सदैव प्रदेश के समस्त शिक्षाकर्मियों की जायज माँगो के साथ हमेशा खड़ा है,और परिणाममूलक प्रयास सतत बनाये रखेगा।
संविलियन के ऐतिहासिक निर्णय पर प्रदेश के समस्त शिक्षाकर्मियों को बधाई देने वालों में मोर्चा उपसंचालक और सहायक संचालकों में प्रमुख रूप से धर्मेश शर्मा, डॉ. सांत्वना ठाकुर, चन्द्रशेखर तिवारी, सुनील सिंह, विष्णु शर्मा, सत्येन्द्र सिंह, यादवेन्द्र दुबे, विवेक शर्मा, सर्वजीत पाठक, प्रह्लाद जैन, संतोष शुक्ला, भोजराम पटेल, बुसरा परवीन, सी.पी. तिवारी आदि शामिल हैं।
यह भी देखे – शिक्षाकर्मियों के जारी संविलियन आदेश में ये हैं खास बातें…., पढ़े पूरी खबर
Add Comment