क्राइमछत्तीसगढ़स्लाइडर

सीएएफ के असिस्टेंट कमांडेंट ने खुद को मारी गोली…सुसाइड नोट बरामद…

रायगढ़। छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल की 6वीं वाहिनी में पदस्थ एक अफसर नेे आत्महत्या कर ली है। अफसर ने अपने सर्विस पिस्टल से खुद को गोली मारी है। सूचना के बाद मौके पर पुलिस के आला अधिकारी पहुंचकर जांच में जुट गए हैं। वहीं खबर फैलते ही हड़कंप मच गया है।



जानकारी के मुताबिक मृतक का नाम आनंद कुशल खलको है। वह रायगढ़ के छठवीं वाहिनी में असिस्टेंट कमांडेंट के पद पर पदस्थ थे। घटना अब से कुछ देर पहले की है। अफसर ने अपने सरकारी आवास में खुदकुशी की है।

अभी ये पता नहीं चल पाया है कि अफसर ने आखिर ऐसा क्यों किया है। फिलहान मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है। साथ ही घटना की जानकारी अफसर के परिजनों को दे दी गई है।
WP-GROUP

जानकारी के मुताबिक परिवारिक वजहों से पिछले कुछ दिनों आनंद खलको परेशान चल रहा था। दो दिन पहले ही अस्टिटेंट कमांडेंट की साली ने भी खुदकुशी की कोशिश की थी, लेकिन उसे बचा लिया गया था। इधर जानकारी के मुताबिक शव के पास ही एक सुसाइड नोट मिला।

यह भी देखें : 

रेलवे ने जारी किया फरमान… नहीं बिकेंगे केले….बेचा तो…

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home/gaganmittal/public_html/wp-includes/functions.php on line 5471