छत्तीसगढ़सियासतस्लाइडर

छत्तीसगढ़: निगम-मंडलों व आयोगों में अध्यक्षों की नियुक्ति शीघ्र…मुख्यमंत्री बघेल दिल्ली में करेंगे आलाकमान से चर्चा…दावेदारों की धड़कनें हुई तेज…

रायपुर। राज्य के विभिन्न निगमों-मंडलों व आयोगों में रिक्त अध्यक्ष पद के लिए आश लगाए बैठे कांग्रेस नेताओं का इंतजार जल्द ही खत्म हो सकता है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज नई दिल्ली के लिए रवाना हो रहे हैं। माना जा रहा है कि दिल्ली में दावेदारों के नाम पर विचार के बाद मुहर लग सकती है।

बहरहाल दावेदारों की धड़कनें अब लगातार बढ़ती जा रही हैं, जल्द ही अध्यक्ष पदों के लिए नामों का खुलासा होने की उम्मीद की जा रही है। राज्य के विभिन्न निगमों, मंडलों व आयोगों में अध्यक्ष का पद अभी तक रिक्त है। राज्य शासन की ओर से इन पदों पर अब तक नियुक्ति नहीं की गई है।



इधर कांग्रेस के ऐसे दावेदार जो कि विधानसभा और लोकसभा चुनाव में टिकट से वंचित रह गए हैं तथा ऐसे दावेदार जो लगातार पार्टी हित में काम करते हुए लगातार सक्रिय बने हुए हैं। ऐसे लोगों के नाम पर अंतिम मुहर लग सकती है। हालांकि अध्यक्ष पद के दावेदारों की लिस्ट काफी लंबी है लेकिन इसे शार्टलिस्ट किया जा चुका है।


WP-GROUP

सूत्रों की माने तो मुख्यमंत्री भूपेश बघेल इस लिस्ट को लेकर आज नई दिल्ली रवाना हो रहे हैं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज नियमित विमानसेवा से नई दिल्ली रवाना हो जाएंगे। कल 3 अगस्त को सीएम श्री बघेल कांग्रेस आलाकमान से मुलाकात कर सकते हैं, इसके बाद वरिष्ठ नेताओं से चर्चा व विचार-विमर्श के बाद दावेदारों के नाम पर अंतिम मुहर लग सकती है। बहरहाल दावेदारों की धड़कनें अब लगातार बढ़ती जा रही हैं, जल्द ही अध्यक्ष पदों के लिए नामों का खुलासा होने की उम्मीद की जा रही है।

यह भी देखें : 

बेलगाम कर्मचारियों पर सरकार ने कसा शिकंजा…अब लगानी होगी बॉयोमीट्रिक हाजिरी…इस विभाग ने जारी किया आदेश…

Back to top button
close