छत्तीसगढ़स्लाइडर

छत्तीसगढ़: पद्मश्री से नवाजे गए छत्तीसगढ़ के विभूतियों ने की सम्मान निधि बढ़ाने की मांग…अंतिम संस्कार भी हो राजकीय सम्मान के साथ…सीएम ने कहा…हरसंभव प्रयास किए जाएंगे…

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से पद्मश्री सम्मान प्राप्त छत्तीसगढ़ की विभूतियों ने मुलाकात की। हर महीने मिलने वाली सम्मान निधि में बढ़ोत्तरी की मांग की। इस पर सीएम ने कहा कि पद्मश्री से सम्मानित राज्य की विभूतियों का मान-सम्मान बढ़ाने किए जाएंगे हरसंभव प्रयास किए जाएंगे।

प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री से कहा कि पद्मश्री सम्मान प्राप्त व्यक्तियों को राज्य सरकार द्वारा हर महीने सम्मान निधि के रूप में पांच हजार रूपये की राशि दी जा रही है। इसमें बढ़ोत्तरी की जानी चाहिए।



प्रतिनिधि मंडल में पद्मश्री प्राप्त व्यक्तियों के परिचय पत्र राज्य सरकार से जारी करने का आग्रह किया। प्रतिनिधि मंडल ने पद्मश्री प्राप्त व्यक्तियों के निधन पर उनका अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ करने का आग्रह भी किया।
WP-GROUP

प्रतिनिधि मंडल में पद्मश्री चिकित्सा क्षेत्र के डॉ. ए.टी.के.दाबके, पुरातत्वविद डॉ. अरूण शर्मा, कवि डॉ. सुरेन्द्र दुबे, मूर्तिकार जे.एम. नेल्सन, संगीतज्ञ मदन चैहान, अभिनेता एवं गायक अनुज शर्मा, बस्तर बैण्ड के अनूप रंजन पाण्डेय, लोक गायिका ममता चंद्राकर, राष्ट्रीय हॉकी टीम की पूर्व कप्तान सबा अंजुम और समाजसेविका शमशाद बेगम शामिल थीं।

यह भी देखें : 

केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर आएंगे 9 मार्च को छत्तीसगढ़…यहां-यहां कार्यक्रम तय…इनसे करेंगे चर्चा…

Back to top button
close