रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी को गिरफ्तार करने को लेकर ट्विट किया है। ज्ञात हो कि प्रियंका गांधी आज सोनभद्र में हुए नरसंहार के पीडि़तों से मिलने जा रही थी। जिस पर प्रियंका गांधी को रास्ते में ही रोक दिया गया। इसके बाद उन्हे हिरासत में लिया गया।
सीएम भूपेश बघेल ने ट्विट कर कहा है कि कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी को सोनभद्र हत्याकांड के पीडि़तों से मिलने से रोकना व गिरफ्तार करना उ.प्र के मुख्यमंत्री अजय सिंह बिष्ट की तानाशाही और अराजक प्रवृत्ति का प्रमाण है। उन्होने आगे कहा कि राम-राज्य का नारा देने वाले ढोंगी लोग कभी रामायण पढ़कर असली लोकतंत्र का अर्थ भी जान लें।
बता दें कि बीते दिन एक मामले में ग्राम प्रधान के लोगों ने जमीन विवाद को लेकर ग्रामीणों पर गोलियां बरसाई थी। जिसमें 10 लोगों की मौत हो गई थी। इसी मामले में प्रियंका गांधी को कानून और व्यवस्था बिगडऩे का हवाला देकर जाने से रोक दिया गया है।
यह भी देखें :
Add Comment