छत्तीसगढ़स्लाइडर

आज धूमधाम से निकलेगी जगन्नाथ महाप्रभु की रथयात्रा…राज्यपाल व CM भूपेश होंगे शामिल…

रायपुर। जगन्नाथ पुरी धाम की तरह राजधानी में भी रथयात्रा का उत्साह है। शहर के सभी मंदिरों में भगवान का नेत्र उत्सव मनाया गया। गुरूवार को सुबह से सभी जगन्नाथ मंदिरों में पूजा पाठ प्रारंभ होगा।

दोपहर तीन बजे भगवान जगन्नाथ स्वामी की बाजेगाजे से भव्य रथयात्रा निकलेगी। गायत्री नगर मंदिर में राज्यपाल और मुख्यमंत्री शामिल होंगे। पारंपरिक रूप से भगवान को रथ तक ले जाने के दौरान रास्ते में सोने की झाडू लगाने की रस्म पूरी करेंगे।



राजधानी के जगन्नाथ मंदिरों में भगवान का अभिषेक, पूजन कर भक्तिमय माहौल में अनेक जगहों पर रथयात्रा की धूम रहेगी। अनेक जगहों से लोग रथयात्रा देखने पहुंचेंगे। मंदिरों में भगवान जगन्नाथ स्वामी के लिए नंदी घोष, भाई बलभद्र के लिए तालध्वज और बहन सुभद्रा के लिए देवदलन रथ आकर्षक ढंग से तैयार किया गया है।

जिसमें विराजमान होकर महाप्रभू आज भक्तों को दर्शन देंगे। फिर नौ दिनों तक भगवान मौसी गुंडिचा के घर में विश्राम करेंंगे। 12 जुलाई को बाहुडा वापसी रथ यात्रा निकलेगी।
WP-GROUP

जगन्नाथ मंदिर सेवा समिति के संस्थापक अध्यक्ष पुरंदर मिश्रा ने बताया कि भगवान का अभिषेक पूजन के साथ उत्सव शुरू होगा। रथयात्रा समारोह में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत, गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू, पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल सहित विधायकों को आमंत्रित किया गया है।

अभिषेक कर मनाया नेत्र उत्सव
सदरबाजार जगन्नाथ मंदिर के सर्वाकार ओमप्रकाश पूजारी ने बताया कि बुधवार को भगवान का अभिषेक पूजन कर शाम 7 बजे महाप्रभू का नेत्र उत्सव मनाया गया।

यह भी देखें : 

…तो आज बांग्लादेश के खिलाफ एक भी गेंद खेले बिना WORLD CUP से बाहर हो जाएगा PAK…ये है गणित…

Back to top button
close