आजकल लोगों में टिक टॉक पर वीडियो बनाने का नशा चढ़ा हुआ है लेकिन इसी टिकटॉक पर एक महिला ने तीन साल पहले लापता हुए अपने पति को एक किन्नर से प्यार करते हुए पकड़ लिया।
दरअसल तमिलनाडु के कृष्णागिरी में रहने वाला सुरेश साल 2016 में लापता हो गया और घर लौट कर नहीं आया। सुरेश की पत्नी और पूरा परिवार उसे ढूंढते रहे लेकिन वो कहीं नहीं मिला। महिला के परिवार ने उसके गुम होने की रिपोर्ट भी लिखवाई और पुलिस के काफी खोजबीन के बाद भी तीन वर्षों तक सुरेश का कोई पता नहीं चला।
सुरेश के लापता होने के तीन साल बाद एक दिन पत्नी की रिश्तेदार ने टिक टॉक पर एक वीडियो देखा जिसमें एक्टिंग कर रहा शख्स बिल्कुल सुरेश की तरह ही दिख रहा था। उस रिश्तेदार ने सुरेश की पत्नी से बात की और वो वीडियो दिखाया। वीडियो देखने के बाद सुरेश की पत्नी जयासुधा को भरोसा हो गया कि वीडियो वाला शख्स उसका पति ही है।
जयासुधा ने फौरन पुलिस को इसकी जानकारी दी जिसके बाद पुलिस ने उस टिक टॉक अकाउंट पर नजर रखना शुरू कर दिया। आखिरकार पुलिस ने सुरेश को होसुर से पकड़ लिया। पुलिस के मुताबिक सुरेश ने कुछ समस्याओं की वजह से परिवार को छोड़ दिया था और होसुर में एक मिस्त्री का काम कर रहा था।
पुलिस ने यह भी साफ किया कि सुरेश टिक टॉक वीडियो में काम करने वाली एक किन्नर के साथ ही रिलेशनशिप में था। किन्नरों के लिए काम करने वाले एक NGO की मदद से पुलिस ने सुरेश को पकड़ने में सफलता पाई थी। पुलिस ने सुरेश की काउंसलिंग के बाद उसे पत्नी के साथ घर भेज दिया। सुरेश के पहले से ही दो बच्चे भी हैं।
यह भी देखें :
…तो आज बांग्लादेश के खिलाफ एक भी गेंद खेले बिना WORLD CUP से बाहर हो जाएगा PAK…ये है गणित…
Add Comment