बलरामपुर। छत्तीसगढ़ से झारखंड जा रही यात्री बस आज सुबह तीन बजे गढ़वा और रंका के बीच अनराज डेम में अनियंत्रित होकर पलट गई। इस सड़क दुर्घटना में 7 यात्रियों की मौत हो गई, वहीं 40 यात्री घायल हैं, जिन्हें रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद बस से निकाल कर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के मुताबिक अम्बिकापुर से सासाराम जा रही पॉपुलर बस में 59 यात्री सवार थे। जिनमे अधिकांश यात्री अम्बिकापुर के बताए जा रहे हैं। सदर थाना क्षेत्र अनराज घाटी में हुई इस घटना की सूचना मिलने के बाद गढ़वा एसपी शिवानी तिवारी दलबल समेत मौके पर पहुंची थी और क्रेन के माध्यम से रेस्क्यू कर बस में में फ से यात्रियों को बाहर निकाला गया है। इस घटना में एक महिला समेत 7 यात्रियों की मौत हो गई है।
जबकि 40 यात्री घायल हुए हैं, वही छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के पड़ोसी जिले में हुए इस दर्दनाक सड़क हादसे के बाद जिला प्रशासन ने उक्त बस में सवार यात्रियों से सम्पर्क करने तथा मृतकों की शिनाख्त करने में मदद करने के लिए एसडीएम रामानुजगंज अजय किशोर लकड़ा और एसडीओपी रामानुजगंज नितेश गौतम के फ ोन नम्बर जारी किए हैं जो नम्बर इस प्रकार हैं-9425252314, 7974146827 है।
गढ़वा जिले के अनराज डेम में हुए सड़क हादसे में 7 यात्रियों की मौत और 40 यात्रियों के घायल होने की सूचना के बलरामपुर कलेक्टर संजीव कुमार झा ने तत्काल रामानुजगंज एसडीएम अजय किशोर लकड़ा व एसडीओपी नितेश गौतम के नेतृत्व में राहत और बचाव कार्य के लिए मौके पर टीमें भेजी थी और झारखंड के गढ़वा व छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिला प्रशासन व पुलिस की टीमों ने मृतकों की शिनाख्त कर दी है।
जिनमें 5 मृतकों की शिनाख्त की जा चुकी है। जबकि 2 अन्य मृतकों की शिनाख्त नहीं हो पाई है। इसके अलावा इस घटना में गम्भीर रूप से 5 घायल यात्रियों को रांची भेजा गया है जबकि बाकी यात्रियों का इलाज गढ़वा जिला अस्पताल में किया जा रहा है।
जानकारी के मुताबिक इस घटना में 10 वर्षीय रूपेश जायसवाल, ग्राम लेठया थाना सुसीगंज जिला पलामू, सुनीता ग्राम जोगा थाना विश्रामपुर जिला पलामू, लवली गुप्ता महामाया चौक अम्बिकापुर जिला सरगुजा। प्रमोद गुप्ता महामाया चौक अम्बिकापुर सरगुजा। लक्ष्मण जायसवाल महामाया चौक अम्बिकापुर समेत 2 अन्य शामिल हंै। जबकि अन्य घायलों के नाम इस प्रकार है-
जुबैदा बीवी,बेटा ईमरान अंसारी, खुशबु परवीन,ससुर इस्लाम, जबर ठाकुर, सत्येंद्र शर्मा अधौरा, कविंदर राय गाजीपुर जिला पुलिस, मुकर्रम हक,महुआडांड़, प्रमोद गुप्ता की इलाज दौरान मौत हो गई। लवली गुप्ता, प्रतीक कुमार, भूमि कुमारी अंबिकापुर निवासी, सत्येंद्र पांडे, बेलाल अहमद, मेहरू निसा, विकास अग्रवाल,अजय सुनील, शंकर सोनी, कैप प्रजा पलामू थाना, आशुतोष पांडे, अकबर हुसैन, साहिल राजा, इमामुद्दीन अंसारी, पिंटू जायसवाल, गुडिय़ा जायसवाल,सत्येंद्र जयसवाल, मंसूर आलम,मोहम्मद अफजल हुसैन,आबिद हुसैन,नसरुल उल हक,जुलेखा खातून,हर्ष कुमार शामिल है।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मृतकों के प्रति गहरी संवेदना की व्यक्त
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने झारखंड के गढ़वा के निकट हुई बस दुर्घटना में मृत यात्रियों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने घटना को बेहद दु:खद बताते हुए घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है।
मुख्यमंत्री ने बलरामपुर के कलेक्टर से चर्चा कर घायल यात्रियों को तत्काल चिकित्सा एवं अन्य जरूरी सहायता के लिए अनुविभागीय अधिकारी राजस्व, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस और तहसीलदार की टीम को सहायता उपलब्ध कराने के लिए भेजा है। यह टीम गढ़वा के सदर अस्पताल में छत्तीसगढ़ के घायल यात्रियों की मदद और देखभाल सुनिश्चित करेगी।
मैंने बलरामपुर जिले के कलेक्टर को निर्देशित कर एसडीएम एवं तहसीलदार की टीम को गढ़वा रवाना कर दिया है। अधिकारियों का दल गढ़वा के सदर अस्पताल में छत्तीसगढ़ के घायल यात्रियों की मदद एवं देखभाल सुनिश्चित करेंगे। https://t.co/bb4IXSqr83
— Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) June 25, 2019
यह भी देखें :
Add Comment