वायरल

लड़की को रूम ऑफर कर 5 दिन तक 6 लड़के करते रहे गैंगरेप…मन भर गया तो बेहोशी की हालत में फेंक कर चले गए…

अपने पिता का हॉस्पटिल में इलाज करा रही एक 16 साल की लड़की की मुलाकात वहीं एक लड़के से होती है। दोनों मोबाइल पर बात करने लगते हैं और एक दिन मिलने का समय तय करते हैं। लड़की जब उससे मिलने आती है तो उसका मोबाइल बंद मिलता है।

तब एक अनजान शख्स उसकी मदद का बहाना कर अपने घर ले जाता है। फिर उस लड़की के साथ हैवानियत का दौर शुरू होता है। लगातार पांच दिनों तक 6 लड़के लड़की के साथ गैंगरेप की वारदात को अंजाम देते हैं। बाद में मामला खुला तो पुलिस ने सभी आरोपियिों को गिरफ्तार कर लिया।

यह सनसनीखेज मामला आंध्र प्रदेश के प्रकाशम जिले में ओंगोल का है।अपने पिता के अस्पातल में इलाज के दौरान एक लड़की की लड़के रामू से मुलाकात होती है। रामू इसी हॉस्पिटल में एक अन्य मरीज के साथ यहां ठहरा था।



इसी दौरान दोनों में पहचान हुई। 10 जून को दोनों आपस में मोबाइल नंबर एक्सचेंज करते हैं। वह दोनों कई बार मोबाइल पर आपस में बात करते हैं और फिर 16 जून को मिलने की तारीख तय करते हैं।

प्लान के अनुसार लड़की 16 जून को पहुंच जाती है लेकिन लड़के का मोबाइल कवरेज से बाहर बताने लगता है। कुछ देर बाद लड़की के पास एक अन्य लड़का पहुंचता है जिसका नाम बालाजी था।

बालाजी, लड़की को अपने घर में रुकने का ऑफर देता है। लड़की उसके रूम पर चली जाती है जहां उसके साथ हैवानियत का खौफनाक खेल खेला जाता है।अनजान लड़के के रूम पर उसके साथ 6 लड़कों के द्वारा लगातार 5 दिन तक गैंगरेप किया जाता है।


WP-GROUP

जब उनका मन भर जाता है तो वे 21 जून को बेहोशी की हालत में लड़की को बस स्टैंड पर छोड़कर भाग जाते हैं।जब लड़की को होश आता है तो वह पुलिस के पास पहुंचती है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट जाती है।

रविवार को एसपी सिद्धार्थ कौशल ने आरोपियिों को मीडिया के सामने पेश किया और पूरे केस के बारे में जानकारी दी। चार आरोपियों को शनिवार को गिरफ्तार किया गया और शेष दो को रविवार को गिरफ्तार कर लिया गया है।

यह भी देखें : 

पुलिस विभाग में थोक में तबादला…60 कर्मियों को किया गया इधर से उधर…देखें सूची…

Back to top button
close