महाराष्ट्र के पुणे में ऐसा हादसा हुआ जिसने हर किसी को हैरान कर दिया। 25 वर्षी एक शख्स ने चाकुओं से वार करके 22 वर्षीय गर्लफ्रेंड की हत्या कर दी। पुलिस ने बुधवार को बताया कि उसे शक था कि लडक़ी उसे धोखा दे रही थी। ये हादसा पुणे के चंदन नगर में हुआ. मंगलवार शाम को गर्लफ्रेंड वीणा पाटले बॉयफ्रेंड किरण शिंदे से मिलने पहुंची थी, जो काफी दिनों से गायब था।
पुलिस ने बताया कि शिंदे और पाटले आईटी फर्म में बैक ऑफिस में एक साथ काम करते थे। दोनों के बीच पहले दोस्ती हुई और फिर दोनों को प्यार हो गया. शिंदे को बाद में शक हुआ कि वीणा पाटले उनके धोखा दे रही हैं।
पुलिस ने बताया कि शिंदे काफी दिनों से किसी के साथ भी कॉन्टेक्ट में नहीं था. वीणा और कॉमन फ्रेंड प्रकाश गपत मंगलवार रात को चंदन नगर आए थे. जहां ये हादसा हुआ।
दोनों के बीच कहा सुनी हुई और किरण ने वीणा को धार-दार हथियार से वार कर दिया। 3 से 4 बार वार करने के बाद वीणा को अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल पहुंचे ही उसकी मौत हो गई. किरण शिंदे अपराध करने के बाद से ही फरार है. पुलिस उसे ढूंढ रही है।
यह भी देखें :
इंग्लैंड पहुंचे ऋषभ पंत…लेकिन इंडियन ड्रेसिंग रूम में नो इंटरी…ये है कारण…
Add Comment