रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार के वरिष्ठ मंत्री व कांग्रेस के कद्दावर नेता रविन्द्र चौबे पूरी तरह स्वस्थ्य हो गए हैं। श्री चौबे करीब डेढ़ महीने बाद प्रदेश लौटे। लोकसभा चुनाव में प्रचार के दौरान 27 अप्रैल को उत्तर प्रदेश के लखनऊ में मंत्री चौबे को हार्ट अटैक आया था। इसके बाद से वे स्वास्थ्य लाभ ले रहे थे।
लखनऊ में इलाज के बाद वे स्वास्थ्य लाभ के लिए दिल्ली चले गए थे। मंगलवार की रात करीब आठ बजे मंत्री चौबे दिल्ली से रायपुर पहुंचे। रायपुर एयरपोर्ट पर बड़ी संख्या में कांग्रेसियों ने उनका स्वागत किया।
स्वास्थ्य लाभ लेकर लौटे मंत्री चौबे ने कहा कि प्रदेश की जनता के प्यार व आशीर्वाद से सकुशल वापस लौटा हूं। उन्होंने कहा कि चिकित्सकों ने कुछ सावधानियां बरतने को कही हैं। फिलहाल वे स्वस्थ्य हैं। मंत्री ने बताया कि आज लौटने से पहले वे दिल्ली में केन्द्र सरकार की एक बैठक में शामिल हुए हैं।
दिल्ली में केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह सेखावत की अध्यक्षता में बैठक थी। इस बैठक में उन्होंने छत्तीसगढ़ के संबंध में राय दी। उन्होंने कहा कि जल से संबंधित मामले ट्रिब्यूनल में जाने से कई बार अनावश्यक समय की बर्बादी होती है। इससे नुकसान होता है।
महाधिवक्ता कनक तिवारी को हटाने के विवाद मामले में मंत्री रविन्द्र चौबे ने कहा कि प्रदेश सरकार ने नियमानुसार ही निर्णय लिया है। यदि कोई महाधिवक्ता कार्य करने में अनिच्छा जाहिर करे तो उसे हटाने का अधिकार सरकार को है।
मानसून को लेकर मंत्री चौबे ने कहा कि केरल में मानसून पहुंच चुका है। छत्तीसगढ़ में भी कुछ दिनों में मानसून आ जाएगा। किसानों को पूरी सुविधा उपलब्ध कराना सरकार की जिम्मेदारी है।
यह भी देखें :
रायपुर: मंत्री अनिला भेडिय़ा आज राजीवभवन में कांग्रेसजनों से मिलेंगी…शिकायत, सुझाव पर करेंगी चर्चा…
Add Comment