रूस की एक कंपनी ने जून में महिलाओं को शॉर्ट स्कर्ट पहनने पर बोनस देने का फैसला किया है। जानकारी के अनुसार रूसी एल्युमिनियम कंपनी ने नारीत्व मैराथन अभियान शुरू किया है। इस अभियान के तहत कर्मचारियों को उनके वेतन से अधिक 106 रुपये रोजाना अधिक दिए जाएंगे अगर वो कुछ खास तरह की कपड़े पहनकर आती हैं।
मीडिया रिपोट्र्स के मुताबिक, अतिरिक्त पैसा पाने के लिए महिलाओं को कुछ शर्तों का पालन करना होगा। जैसे स्कर्ट या कोई भी ड्रेस घुटने से पांच सेंटीमीटर से अधिक नहीं होना चाहिए और कंपनी को सबूत के तौर पर फोटो भेजनी होगी।
कंपनी की इस घोषणा का कई लोगों ने सोशल मीडिया पर विरोध किया। कई सारे यूजर ने अपनी नाराजगी जाहिर की। एक यूजर का कहना है कि यह अपनी शक्ति का दुरुपयोग और महिलाओं का शोषण करना है।
इस अभियान के बारे में रूसी रेडियो स्टेशन गोविरिट से बात करते हुए कंपनी के प्रवक्ता ने बताया कि यह अभियान सेक्सिस्ट नहीं है। साथ ही यह भी पता चला है कि 60 महिलाओं ने पहले ही इसमें भाग लिया है। इसके अलावा उन्होंने कहा कि इस अभियान से महिलाओं में जागरूकता बढ़ेगी।
यह भी देखें :
पैसे की लेन-देन की बात पर मारपीट… इलाज के दौरान मजदूर की मौत…
Add Comment