सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा (एसकेएम) के अध्यक्ष प्रेम सिंह तमांग ने सोमवार को सिक्किम के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण की। पी.एस. गोले के नाम से लोकप्रिय तमांग को राज्यपाल गंगा प्रसाद ने यहां पलजोर स्टेडियम में शपथ दिलाई। उनके साथ एसकेएम के 11 विधायकों ने भी शपथ ली।
शपथ के तुरंत बाद मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग ने असम के कर्मचारियों को खास तोहफा दिया है। अब सिक्किम के सरकारी कर्मचारियों को भी हफ्ते में सिर्फ 5 दिन ही काम करना होगा। यानी शनिवार और रविवार को राज्य कर्मचारियों को छुट्टी दी जाएगी।
शपथ के बाद ही सीएम प्रेम सिंह तमांग ने ऐलान किया और कहा- छुट्टी का इस्तेमाल सरकारी कर्मचारी स्वास्थ्य और परिवार के साथ समय बिताने के लिए करेंगे। सीएम प्रेम सिंह तमांग ने एलान के बाद कहा- हमने चुनाव के दौरान किए गए चार में से एक वादे को पूरा कर दिया। अतिरिक्त छुट्टी का इस्तेमाल कर्मचारी अपने स्वास्थ्य और परिवार हित में कर करेंगे।
यह भी देखें :
Add Comment