नई दिल्ली। 72वें कांस फिल्म फेस्टिवल में इंटरनेश्नल सेलेब कपल प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास के लुक्स छाये हुए हैं, बाहों में बाहें डाले यह केवल पूरे इवेंट की निगाहों में बसा हुआ है, लेकिन अचानक एक फोटोसेशन ले दौरान कुछ ऐसा हुआ कि इनके लुक्स से ज्यादा अब वह मूमेंट चर्चा में है।
जी हां! एक बार फिर से हमारी देसी गर्ल प्रियंका के विदेशी पति निक जोनास बेस्ट केयरिंग हस्बेंड का खिताब अपने नाम कर चुके हैं।
कांस के दौरान चल रहे एक इवेंट का ऐसा एक विडियो सामने आया है जिसमें प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास एक साथ फोटो क्लिक करा रहे हैं, लेकिन तभी निक को प्रियंका की ड्रेस में कुछ गड़बड़ नजर आता है, जिसे वह बड़े ही स्मार्टली ठीक करने लग जाते हैं।
वैसे तो हमेशा ही प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की जोड़ी हमेशा अपने फैंस के दिलों पर छाई रहती है, लेकिन इस बार निक ने अपने केयरिंग अंदाज से फिर साबित कर दिया है की वह बेस्ट केयरिंग हस्बेंड हैं, क्योंकि जैसे ही प्रियंका पतिदेव निक की तरफ घूमीं, निक ने देर किए बिना प्रियंका की ड्रेस ठीक कर दी।
यह भी देखें :
विडंबना: दहेज में नहीं मिली स्कार्पियो…एक फेरे के बाद ही गायब हो गया दुल्हा…
Add Comment