सरगुजा। 21 मई को भाजयुमो सरगुजा की जिला कार्यसमिति बैठक का आयोजन किया गया। इस कार्यसमिति की बैठक लेने के लिए भाजयुमो के प्रदेश महामंत्री संजू नारायण सिंह उपस्थित थे। इस जिला कार्यसमिति की बैठक में विशिष्ट अतिथि सरगुजा सांसद कमल भानसिंह, मुख्य अतिथि एवं वक्ता भाजपा सरगुजा के जिलाध्यक्ष अखिलेश सोनी पूर्णकालिक समयदानी, गुलाब सिंह चंदेल मंचासीन थे। इस बैठक में भाजयुमो जिलाध्यक्ष निश्चलप्रतापसिंह के द्वारा स्वागत भाषण दिया गया, जिसमें उन्होंने आगामी समय में होने वाली विकास यात्रा के स्वागत की तैयारी के बारे में युवा मोर्चा की सक्रियता बढ़-चढ़ कर रहेगी ऐसा उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा।
इसी तारतम्य में सांसद कमलभान सिंह ने अपने उद्बोधन में भाजपा सरकार के द्वारा संचालित केंद्र एवं प्रदेश के द्वारा संचालित महत्वकांक्षी एवं जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी। भाजपा जिलाध्यक्ष अखिलेश सोनी ने अपने उद्बोधन में भाजयुमो को भाजपा की रीढ़ की हड्डी बताया एवं भाजयुमो को भाजपा का सबसे महत्वपूर्ण मोर्चा बताया। साथ ही उन्होंने भाजपा के इतिहास के बारे में प्रकाश डाला। इस बैठक मे भाजयुमो प्रदेश पदाधिकारी, प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य, साथ ही भाजयुमो जिला के समस्त पदाधिकारी, जिला कार्यसमिति सदस्य, विशेष आमन्त्रित सदस्य एवं समस्त मण्डल के अध्यक्ष एवं महामंत्री उपस्थित थे।
यह भी देखें : विकास यात्रा : विकास की राह पर सूरज की तरह चमक रहा नया सूरजपुर जिला : डॉ. रमन सिंह
Add Comment