Breaking Newsक्राइमदेश -विदेश

पेरिस में बुजुर्ग ने की अंधाधुंध फायरिंग, 2 की मौत, कई घायल…

France Firing: पेरिस में एक बुजुर्ग युवक ने अंधाधुन फायरिंग की है। बता दे की फ्रांस की राजधानी पेरिस में में फायरिंग के दौरान दो लोगो की मौत हो गई है ,जबकि बहुत से लोग घायल हो गए है। यह घटना शुक्रवार (23 दिसंबर, 2022) को पेरिस में हुई है। पुलिस ने लोगों से घटनास्थल से दूर रहने की गुजारिश की है। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। फायरिंग का कारण अभी पता नहीं चल पाया है।

शहर के डिप्टी मेयर इमैनुएल ग्रीगोइरे (Paris Deputy Mayor) ने एक ट्वीट में लिखा कि बंदूक से फायरिंग की गई है। सुरक्षा बलों ने मौके-ए-वारदात पर तुरंत कार्रवाई को अंजाम दिया है। उन्होंने इसके लिए सुरक्षा बलों का शुक्रिया अदा किया। पुलिस ने घायलों को तुरंत ही हॉस्पिटल पहुंचाया है। इलाके की नाकेबंदी की गई है। पुलिस फिलहाल मामले में तफ्तीश में जुट गई है। गिरफ्तार हमलावर से पूछताछ भी की जा रही है। वहीं हॉस्पिटल में भर्ती घायलों का इलाज किया जा रहा है।

Back to top button
close