रायपुर। विराट अपरहण कांड के मुख्य आरोपी राजकिशोर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया हैं। इसके पूर्व अन्य आरोपियों को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी हैं। गौरतलब है कि 26 अप्रैल को बिलासपुर के रहने वाला विराट का कुछ लोगों ने अपहरण कर 6 करोड़ की फिरौती मांगी थी।
आरोपियों द्वारा विराट के परिजनों को लगातार फोन कर फिरौती की मांग कर रहे थे। परिजन जब रकम देने को तैयार हो गए थे तब पुलिस को आरोपियों का सुराग मिला। इस बीच पुलिस ने योजना बनाकर आरोपियों को गिरफ्तार कर किया था लेकिन मुख्य आरोपी राजकिशोर फरार चल रहा था जिसे शुक्रवार को पुलिस ने बिहार के नीलगंज क्षेत्र से गिरफ्तार किया हैं।
यह भी देखें :
Add Comment