Neरायपुर। छत्तीसगढ़ इन दिनों लू की चपेट में है। प्रदेश भर में गर्मी से लोगों का हाल-बेहाल है। झूलसा देने वाली धूप से लोग परेशान हो गए हैं। प्रदेश में तापमान 45 डिग्री से पार पहुंच सकता है।
मौसम विभाग ने रायपुर और बिलासपुर संभाग में अलर्ट जारी किया है। मई के शुरूआती दिनों में ही तापमान ने पिछले दो साल का रिकार्ड तोड़ दिया है। गुरूवार को राजधानी रायपुर सबसे गर्म रहा। रायपुर में पारा 45 डिग्री दर्ज किया गया है।
इस सीजन में रायपुर का यह सबसे अधिक तापमान है। वहीं गुरूवार को बिलासपुर का तापमान 44.6 डिग्री दर्ज किया गया है। वहीं अंबिकापुर सबसे कम 41.4 डिग्री दर्ज किया गया है। दुर्ग के तापमान में बीते 24 घंटे में हल्की गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विज्ञानियों के अनुसार अगले एक-दो दिन राजधानी में तेज गर्मी रहेगी। दिन का तापमान 45 डिग्री या उससे ऊपर रहेगा।
मौसम विभाग के आर के वैश्य मनोविज्ञानी के अनुसार यदि 45 डिग्री से ऊपर तापमान जाता है तो लू चलने की अधिक संभावनाएं हैं। नहीं उन्होंने 2 दिन बाद छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में बूंदाबांदी होने की भी संभावना जताई है। रायपुर प्रदेश में सबसे गर्म रहा।
अधिकतम तापमान 45 डिग्री तक पहुंचा। प्रदेश में ज्यादातर जगह तापमान 41 डिग्री से ऊपर है। 2 साल बाद इतना तपा रहा मई का महीना। उन्होंने कहा कि इसका वजह देश के पश्चिमी हिस्से से आ रही रेगिस्तानी हवाओं ने छत्तीसगढ़ को चपेट में ले लिया है।
प्रदेश के इन शहरों का तापामन
रायपुर का तापमान 45.0 डिग्री
बिलासपुर का तापमान 44.6 डिग्री
जगदलपुर का तापमान 42.4 डिग्री
दुर्ग का तापमान 43.2 डिग्री
अंबिकापुर का तापमान 41.4 डिग्री
पेंड्रारोड का तापमान 41.8 डिग्री
यह भी देखें :
Add Comment