छत्तीसगढ़स्लाइडर

शादी की खुशी मातम में बदल गई…बारातियों से भरी माजदा पलटी…दो की मौत…सात घायल…

बेमेतरा। शादी के बाद वापस लौट रहे बारातियों से भरी एक माजदा वाहन पलट गई। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं सात लोग घायल हो गए है। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद रायपुर रिफर कर दिया गया है। घटना साजा नगर पंचायत में हुई।



पुलिस ने बताया कि माजदा भेंड़वानी के कामता प्रसाद की है। बारात वापस लेकर आते समय दुर्घटना का शिकार हो गई। मरने वालों में उमेन्द साहू ग्राम भेडरवानी और मनोहर वर्मा ग्राम सोमई कला है।
WP-GROUP

सड़क दुर्घटना में कुल 7 लोग घायल हुए हैं। जिसमे गोवर्धन यादव ,दानी यादव ,रामायण यदु, बसन्त पाल, विजय व दो अन्य हैं। जिन्हें उपचार के लिए रायपुर रेफ र किया गया है। सभी घायल ग्राम सोमई कला के हैं जो ग्राम काचरी बारात गए थे। बीती रात शादी के बाद सोमई कला वापस आ रहे थे। साजा पुलिस मर्ग कायम कर घटना की जांच में जुट गई है।

यह भी देखें : 

मासूम बच्चों के साथ बाइक पर सफर करने से पहले जरूर पढ़ लें खबर…जरा सी असावधानी से गई 6 साल की बच्ची की जान…

Back to top button
close