क्राइमछत्तीसगढ़स्लाइडर

पति का दूसरी महिला से संबंध होने पर पत्नी ने स्वयं को लगा लिया आग… इलाज के दौरान मौत… पति के खिलाफ अपराध दर्ज…

रायपुर। पति का दूसरी महिला से संबंध होने पर पत्नी ने मिट्टी तेल उड़ेल आग लगाकर आत्महत्या कर लिया। मामले की जांच के बाद तेलीबांधा थाना पुलिस ने पति के खिलाफ धारा 306 के तहत अपराध दर्ज किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार काशीराम नगर तेलीबांधा निवासी लक्ष्मी सिंह 35 वर्ष पति रमेश सिंह ने 4 फरवरी को स्वयं पर मिट्टी तेल उड़ेल कर आग लगा लिया।

जिसके बाद गंभीर हालत में उसे अस्पताल में भर्ती किया गया था जहां उसकी 8 फरवरी को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना की शिकायत पर पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच में जुटी थी। जांच में पता चला कि मृतिका के पति का किसी दूसरी महिला से संबंध था और वह उसके यहां आता जाता था इसको लेकर पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता था।

इसी बात पर पति पत्नी में विवाद होने पर 4 फरवरी को मृतिका ने स्वंय पर मिट्टी तेल उड़ेलकर आग लगा आत्महत्या करने का प्रयास किया। जिसके चलते उपचार के दौरान उसकी अस्पताल में मौत हो गई। जांच के बाद पुलिस ने मृतिका के पति रमेश सिंह 40 वर्ष पिता पुरन सिंह के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है।

Back to top button
close