दन्तेवाड़ा। जिला पुलिस बल द्वारा चलाये जा रहे नक्सल विरोधी अभियान के तहत बारसूर थानाक्षेत्र से एक लाख के ईनामी नक्सली महेश आलामी सहित जनमिलिशिया सदस्य भूरा लेकाम को मुखबीर की सूचना पर मूचनार के जंगलों से घेराबन्दी करके गिरफ्तार किया गया है।
दन्तेवाड़ा एसपी कार्यालय से जारी जानकारी में दावा किया गया है कि गिरफ्तार नक्सली बारसूर थानाक्षेत्र के हंदावाड़ा के संतोष लेकामी की साथी मावोवादियों के साथ मिलकर हत्या करने वाली घटना में शामिल थे।
गिरफ्तार दोनों नक्सलियों को पुलिस ने नक्सली संगठनों के लिए वर्षो से काम करने वाला बताया है। साथ ही नक्सलियों की मीटिंग व्यवस्था, सामान सप्लाई, मावोवादियों के सन्त्री डियूटी व पुलिस पार्टी की रेकी करने का दोनों पर आरोप लगा है।
यह भी देखें :
BIG BREAKING : JCCJ के संस्थापक अजीत जोगी अस्पताल में भर्ती…
Add Comment