छत्तीसगढ़वायरल

जारी हुआ DPI से अधिकृत संविलियन प्रपत्र

रायपुर। संविलियन की प्रक्रिया को सम्पन्न करने हेतु शिक्षा सचिव ने पिछले दिनों vc में दो प्रमुख प्रक्रियाओं पर जोर दिया था। इसके तहत वरिष्ठता सूची का प्रकाशन कर दावा आपत्ति लेना फिर उसको अंतिम रूप देना और इस वरिष्ठता सूची के आधार ई कोष में समस्त संविलियन के पात्र शिक्षाकर्मियों की जानकारी एंट्री करना ताकि जुलाई माह का वेतन जारी किया जा सके।
शिक्षक पँ ननि मोर्चा छग के प्रदेश मीडिया प्रभारी जितेन्द्र शर्मा ने कहा कि लेकिन प्राय: देखा गया कि पूरे प्रदेश में अलग-अलग जिलों में अलग-अलग प्रपत्र और प्रक्रिया की जा रही है। इसलिए मोर्चा की ओर से प्रदेश संचालक विरेन्द्र दुबे और उपसंचालक धर्मेश शर्मा जी ने DPI से अधिकृत प्रपत्र जारी करने की मांग की जिससे पूरे प्रदेश की जानकारियों में एकरूपता बनी रहे।
DPI द्वारा यह अधिकृत प्रपत्र जारी कर दिया गया है अब इसी आधार पर समस्त जगह जानकारियां एकत्रित किया जावे और वरिष्ठता सूची का अविलम्ब प्रकाशन किया जावे।




यह भी देखें : रिटायरमेंट के एक दिन पहले भी यदि होता संविलियन, तो मिलती शासकीय सेवकों को मिलने वाली सारी सुविधाएं

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home/gaganmittal/public_html/wp-includes/functions.php on line 5471