Breaking Newsछत्तीसगढ़वायरलस्लाइडर

छत्तीसगढ़ : यात्रीगण कृपया ध्यान दें….185-205 किमी की रफ्तार से ओडिशा की ओर बढ़ रहा फानी तूफान…तेज बारिश शुरू… छत्तीसगढ़ से पुरी जाने वाली 4 ट्रेनों सहित 100 रद्द…

रायपुर। भीषण चक्रवाती तूफान फानी ने अब भयंकर रूप धारण कर लिया है। राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के मुताबिक भारत के पूर्वी तट की ओर बढ़ रहे चक्रवाती तूफान फानी के 3 मई को पुरी के दक्षिण में गोपालपुर और चांदबाली के बीच ओडिशा तट पर दस्तक देने की संभावना है।

इस दौरान हवा की गति 175-185 किलोमीटर प्रति घंटे से 205 किलोमीटर प्रति घंटे तक होने की संभावना है।

इसे लेकर ओडिशा के कुछ हिस्सों में येलो और कुछ में रेल अलर्ट जारी किया गया है। सुरक्षा बलों को हाई अलर्ट पर रखा गया है. गुरुवार से सभी शैक्षणिक संस्थानों को बंद रखने के आदेश दिए गए हैं और तटीय जिलों में रह रहे आठ लाख से ज्यादा लोगों को सुरक्षित इलाकों में पहुंचाया जा रहा है। वहीं 100 से अधिक ट्रेन रद्द, दो को डायवर्ट किया गया है।

छत्तीसगढ़ से पुरी जाने वाली 4 टे्रनें रद्द
समुद्री चक्रवात फैनी को लेकर रेलवे एहतियात बरत रहा है। तूफान के कारण किसी तरह का नुकसान व यात्री संकट में न फंसे इस लिहाज से आधा दर्जन ट्रेनों को रद्द किया गया है। दुर्ग-भिलाई व रायपुर के रास्ते पुरी जाने वाली ट्रेनों को भी रद्द किया गया है। ट्रेन गुरुवार व शुक्रवार को रद्द रहेगी।



रेलवे के अधिकारियों के मुताबिक ओडिशा के पुरी सहित आसपास के तटीय क्षेत्रों में समुद्री तूफान फैनी की वजह से मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक तूफान तेजी से पूरी तट की ओर बढ़ रहा है। इसे देखते हुए पुरी जाने वाले कई ट्रेनों को रद्द किया गया है।


WP-GROUP

इन गाडिय़ों को किया रद्द
रद्द होने वाली ट्रेनों में 12843 पुरी-अहमदाबाद, 18477 पुरी -हावड़ा, 18407 पुरी-साईं नगर, 18425 पुरी-दुर्ग शामिल है। वहीं विसाखापट्नम अमृतसर को व्हाया विजय नगरम, टिटलागढ़ व संबलपुर के रास्ते डायवर्ट किया गया है।

यह भी देखें : 

नक्सलियों ने 4 ग्रामीणों की गला रेतकर की हत्या…मुखबिरी का लगाया आरोप…परचा भी फेंकें…

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home/gaganmittal/public_html/wp-includes/functions.php on line 5471