छत्तीसगढ़ के पूर्व वित्त मंत्री रामचंद्र सिंहदेव का निधन

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व वित्त मंत्री रामचंद्र सिंहदेव को हार्टअटैक के बाद निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया था जहां इलाज के दौरान कल रात उन्होंने अंतिम सांसे ली।
रामचंद्र सिंहदेव छत्तीसगढ़ की नई सरकार में वित्त मंत्री की भूमिका में थे। वे आर्थिक मामलों के अच्छे जानकार माने जाते थे। उन्होंने मध्यप्रदेश सरकार में भी मंत्री पद की जिम्मेदारी निभाई। रामचंद्र सिंहदेव को कोरिया कुमार के नाम से भी जाना जाता था। डॉ. सिंहदेव ने स्कूली शिक्षा राजधानी (रायपुर) स्थित राजकुमार कॉलेज से ली।
आगे की पढ़ाई के लिए वे इलाहाबाद विश्वविद्यालय गए। वहां उनकी मुलाकात पूर्व पीएम विश्वनाथ प्रताप सिंह व सीएम नारायण दत्त तिवारी से हुई। मध्यप्रदेश के भूतपूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन सिंह कॉलेज मे उनके जूनियर रहे थे।
कोरिया राजघराने के रामचंद्र सिंहदेव ने 1967 में विधानसभा का चुनाव लड़े और विधानसभा पहुंचे। उन्होंने कुल 6 बार विधानसभा का चुनाव जीता और मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ सरकार में मंत्री रहे।
कांग्रेस संचार विभाग के प्रमुख शैलेश नितिन त्रिवेदी से द खबरीलाल ने फ़ोन पर वार्तालाप करके इस बात की पुष्टि की है कि सिंह देव जी का निधन हो गया है। रामचंद्र सिंह देव के पार्थिव शरीर को सुबह 11 बजे अंतिम दर्शन के लिए कांग्रेस भवन में रखा जाएगा।
यह भी देखे : VIDEO: विकास उपाध्याय-आशीष छाबड़ा ने दिया कांग्रेस जिलाध्यक्ष पद से इस्तीफा