यूथवायरल

पुरुषों की दाढ़ी में कुत्ते के बाल से ज्यादा खतरनाक बैक्टीरिया…रिसर्च में हुआ खुलासा…

समय के साथ फैशन ट्रेंड में भी काफी बदलाव आए हैं। पहले जहां पुरुष क्लीन शेव रहना पसंद करते थे अब वहीँ करीने से कटी दाढ़ी उन्हें माचोमैन का लुक देती है। अपने इस लुक को मेन्टेन करने के लिए पुरुष पार्लर में कई घंटे बिताते हैं इसके साथ ही शेविंग किट का भी इस्तेमाल करते हैं।

कई लड़कियां और महिलाएं भी ऐसी होती हैं जो अपने बॉयफ्रेंड की दाढ़ी पर जान छिड़कती हैं। उन्हें अपने पुरुष मित्र की दाढ़ी का स्पर्श करना काफी अच्छा लगता है। लेकिन आपको ये जानकार काफी हैरानी होगी कि पुरुषों की दाढ़ी बीमारियों का घर है।



जी हां! पुरुषों की दाढ़ी में कुत्ते के बालों से ज्यादा खतरनाक और ताकतवर बैक्टीरिया होते हैं। यह बैक्टीरिया लोगों को काफी तेजी से संक्रमित करते हैं। क्वीन मैरी यूमिवर्सिटी ऑफ लंदन के शोधकर्ताओं ने इस सिलसिले में 18 से 76 साल के मर्दों को इस रेसेच में शामिल किया। रिसर्च में तकरीबन 18 पुरुषों की दाढ़ी के बालों का सैंपल लिया गया और 30 कुत्तों के बालों का।
WP-GROUP
रिपोर्ट में इस बात का खुलासा हुआ कि पुरुषों की दाढ़ी में बैक्टीरिया का स्तर कुत्तों के बालों में बैक्टीरिया के मुकाबले ज्यादा है। साथ ही यह बैक्टीरिया काफी पॉवरफुल और तेजी से फैलने वाला है। शोधकर्ताओं के अनुसार, कई बार साफ-सफाई के बावजूद भी दाढ़ी में कई खतरनाक बैक्टीरिया फंसे रह जाते हैं। यह बैक्टीरिया सीधे स्किन से टच होने के कारण इन्फेक्शन का कारण बनते हैं।

बर्मिंघम ट्राइकोलॉजी सेंटर के स्पेशलिस्ट कैरल वाकर ने इस पर अपनी राय व्यक्त करते हुए कहा कि चेहरे पर बाल चाहे दाढ़ी, मूंछ या नाक के भीतर हों, इनमें मौजूद कीटाणु सीधे त्वचा के कांटेक्ट में होते हैं। इस सिलसिले में रिसर्चर रॉन कटलर ने जानकारी देते हुए कहा कि जो पुरुष दाढ़ी रखना पसंद करते हैं कई बैक्टीरिया दाढ़ी के बालों में छिपे रहते हैं।



जो पुरुष क्लीनशेव होते हैं उनकी अपेक्षा दाढ़ी वाले पुरुष अधिक बीमार पड़ते हैं। रिसर्च में इस बात का भी खुलासा हुआ कि कि पुरुषों की बढ़ी दाढ़ी में स्टेफलोकोकस नामक खतरनाक बैक्टीरिया बहुत तेजी से पनपता है। इससे त्वचा सम्बन्धी कई रोग और संक्रमण होते हैं।

यह भी देखें : 

कुछ ही घंटों में सीधे बैंक खाते में पहुंचेगा आपके PF का पैसा!… जानें EPFO का नया प्लान…

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home/gaganmittal/public_html/wp-includes/functions.php on line 5471