क्राइम

भारतीय मूल के ब्रिटिश नागरिक से 2 लाख की ठगी

मुंबई। भारतीय मूल के एक नागरिक के साथ कथित रूप से एक महिला द्वारा मुंबई में ठगी की वारदात को अंजाम दिया गया है। पीडि़त जसपाल बंसल के अनुसार, एक महिला उनका वीजा बढ़वाने के एवज में 2 लाख रूपये लेने के बाद गायब हो गई है। पुलिस अधिकारी के अनुसार, जसपाल बंसल जुलाई में व्यक्तिगत यात्रा पर भारत आए थे और एक महीने के लिए अपना वीजा बढ़वाना चाहते थे। उन्होंने आगे बताया कि, अंधेरी के एक होटल में रहने के दौरान उनकी मुलाकात आरोपी महिला से हुई, जिसने दावा किया कि भारतीय दूतावास में उसकी जानकारी है और वह उनका वीजा बढ़वाने में मदद कर सकती है। जिसके लिए उसने 2 लाख रूपये की मांग की और रूपये लेने के बाद गायब हो गई। जब पीडि़त ने आरोपी महिला से फोन पर संपर्क करने की कोशिश की, तो महिला ने उन्हें धमकाया। बंसल की शिकायत पर जुहू पुलिस ने आईपीसी धाराओं के अंतर्गत मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Back to top button
close