BREAKING: CM भूपेश बघेल की जशपुर में सभा…लगे मोदी-मोदी के नारे…मच गया बवाल…पुलिस ने खदेड़ा हंगामा करने वालों को…

जशपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा जमकर हंगामा किया गया। कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस विरोधी नारे लगाए। इसके बाद मामला गरमा गया। पुलिस को कार्यकर्ताओं को सभा से बाहर निकालना पड़ा।
सीएम भूपेश बघेल का शनिवार को जशपुर में कार्यक्रम था। सीएम वहां चुनाव प्रचार के लिए गए हुए थे। काफी संख्या में लोग वहां मौजूद थे। सीएम सभा को संबोधित कर रहे थे। उसी दौरान भीड़ के बीच से कांग्रेस विरोधी नारे लगने शुरू हो गए।
कार्यक्रम स्थल पर पहले से ही कुछ भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे। सभा शुरू होने के बाद जैसे ही सीएम भूपेश का भाषण शुरू हुआ भीड़ में बैठे भाजपा कार्यकर्ता नारा लगाने लगे। इससे सभा स्थल का माहौल ही बदल गया।
अचानक लगने वाले नारों की वजह से पुुलिस भी सकते में आ गई। आनन-फानन में पुलिसकर्मी उनकी तरफ दौड़े जो नारा लगा रहे थे। उसके बाद अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने कांग्रेस विरोध में और मोदी के पक्ष में नारा लगा रहे लोगों को बाहर निकाला। उसके बाद दोबारा सभा शुरू हो पाई। बीजेपी के कार्यकर्ता कैसे सभा स्थल में पहुंचे और उन्होंने हंगामा किया इस बात की जांच हो रही है।
यह भी देखें :