मुंगेली। मुंगेली उपजेल में एक कैदी ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है। घटना की खबर लगते ही वहां हड़कंप मच गया। हत्या की सजा काट रहे कैदी ने टॉयलेट में गमछे को फंदा बना कर झूल गया था। घटना की जानकारी लगते ही रात में ही जेल प्रबंधन ने कैदी को जिला अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने कैदी को मृत घोषित कर दिया।
घटना बीती रात लगभग 1 बजे की है। बताया गया कि कैदी संतु धृतलहरे अपने भाई की हत्या और अपनी मां की हत्या के प्रयास मामले में सजा काट रहा था। खुदकुशी के कारणों के बारे में अभी पता नहीं चला है।
पुलिस मामले की जांच में लगी हुई है। वहीं कड़ी चौकसी के बीच कैदी ने कैसे आत्महत्या कर ली इस बारे में जांच की जा रही है। उपजेलर ने बताया कि मृतक कैदी की मानसिक हालत खराब थी। उसका इलाज कराया जा रहा था।
यह भी देखें :
छत्तीसगढ़ : 15 सालों से पूरी नहीं हुई पुल की मांग…तो ग्रामीणों ने किया ये फैसला….
Add Comment