खेलकूदस्लाइडर

मैच से पहले दोस्तों का हुआ मिलन…मैदान पर बन जाएंगे दुश्मन…

मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच आईपीएल सीजन 12 का 15वां मुकाबला आज 8 रात बजे से मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। मैच से पहले मुंबई और चेन्नई के बिछड़े दोस्तों का मिलन हुआ है, जो आज रात के मुकाबले में मैदान पर उतरते ही एक दूसरे के दुश्मन बन जाएंगे और अपनी टीम को जिताने के लिए जी-जान लगा देंगे।

दोनों ही टीमें तीन-तीन मुकाबले खेल चुकी हैं। चेन्नई ने अपने तीनों मुकाबले जीते हैं, तो वहीं मुंबई को अपने दो मैचों में हार का सामना करना पड़ा है, जबकि एक मैच में जीत हासिल हुई है।



तीन बार की चैम्पियन चेन्नई सुपर किंग्स टीम लगातार तीन जीत दर्ज कर अंकतालिका में शीर्ष पर है। दूसरी ओर मुंबई ने तीन में से दो मैच गंवाए हैं। कुल मिलाकर दोनों के बीच अब तक 24 मैच खेले गए हैं, जिनमें से मुंबई ने 13 जीते।

मुंबई इंडियंस के कीरोन पोलार्ड और चेन्नई सुपर किंग्स के ड्वेन ब्रावो पर फैंस की नजरें होंगी जो मैदान पर उतरते के साथ ही एक दूसरे के खिलाफ जमकर स्लेजिंग करते हैं। दोनों कैरेबियाई धुरंधर अपनी-अपनी टीमों के बेस्ट परफॉर्मर हैं।


WP-GROUP

चेन्नई सुपर किंग्स के स्टार बल्लेबाज सुरेश रैना के सामने मुंबई इंडियंस के जसप्रीत बुमराह की चुनौती होगी। बुमराह की यॉर्कर रैना की परीक्षा ले सकती है।
सभी की निगाहें चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी पर होंगी।

जो शानदार फॉर्म में है, धोनी ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ पिछले मैच में 46 गेंदों में 75 रन बनाए थे। चेन्नई के पास बल्लेबाजी में गहराई है और स्पिन गेंदबाजी में विविधता है, जबकि मुंबई के पास बेहतर तेज आक्रमण है।

यह भी देखें : 

LIVE: देखिए मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह का लाइव संबोधन…

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home/gaganmittal/public_html/wp-includes/functions.php on line 5471