रायपुर। भाजपा से रायपुर लोकसभा सीट के प्रत्याशी सुनील सोनी ने सोमवार को पार्टी के अन्य नेताओं की मौजूदगी में कलेक्टोरेट पहुंचकर अपना नामांकन फार्म दाखिल किया।
सुनील सोनी शुभ मुहूर्त के हिसाब से आज पूजा-पाठ करने के बाद नामांकन दाखिल कलेक्टोरेट पहुंचे। नामांकन दाखिल करने का शुभ मुहूर्त 12 बजकर 45 मिनट था। उन्होंने उसी समय फार्म जमा किया। नामांकन दाखिले के बाद सुनील सोनी ने जीत का दावा किया है। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष राजीव अग्रवाल सहित भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।
ज्ञात हो कि सुनील सोनी रायपुर नगर निगम के पूर्व महापौर भी है। वहीं कांग्रेस से रायपुर लोकसभा सीट के लिए प्रमोद दुबे को उतारा गया है। प्रमोद दुबे वर्तमान में रायपुर नगर निगम के महापौर है। चूंकि रायपुर लोकसभा सीट पर अब दो महापौर के बीच मुकाबला है। इसलिए ये मुकाबला काफी रोचक होने की संभावना है।
यह भी देखें :
Add Comment