क्राइमदेश -विदेशस्लाइडर

नाबालिग को नशीली गोलियां खिलाकर करते थे दुष्कर्म… किसी को बताने पर माँ को जान से मारने की दी धमकी…

मां को मारने की धमकी देकर दो लोगों ने 16 वर्षीय किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। जब भी नाबालिग की मां घर में नहीं होती तो दोनों घर पहुंच जाते और दुष्कर्म करते। किशोरी को नशीली और गर्भनिरोधक गोलियां भी खिलाते थे। आरोपियों में से एक कारोबारी और दूसरा एक कंपनी में सीईओ है।

घटना लसूड़िया थाना क्षेत्र की है। पुलिस ने बताया कि 16 वर्षीय किशोरी की रिपोर्ट पर आरोपी दिनेश गोयल निवासी इंद्रपुरी कॉलोनी और अनिल सिंघल निवासी ग्रीन कॉलोनी के खिलाफ दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है। आरोपी दिनेश एक कंपनी में सीईओ है जबकि अनिल कारोबारी है।

किशोरी ने बताया कि उसकी मां निजी कंपनी में काम करती है। दोनों आरोपी उसके परिचित हैं, इसलिए उनका घर आना-जाना था। 2018 में पहली बार अनिल सिंघल घर आया। उस समय किशोरी अकेली थी। उसने उसके साथ दुष्कर्म किया। धमकी भी दी कि किसी को बताया तो मां का अपहरण करवाकर मार देंगे। इसके बाद वह कई बार घर आया और दुष्कर्म किया।

2021 में दिनेश गोयल भी उसके साथ घर आने लगा और उसने भी गलत काम किया। घटनाक्रम से घबराकर किशोरी ने पूरी बात अपनी मां को बताई। इसके बाद मंगलवार रात को मां के साथ थाने पहुंचकर पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने किशोरी का मेडिकल करवाया। दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया। आरोपी अनिल को हिरासत में ले लिया है। किशोरी ने बताया कि आरोपी उसे नशीली दवाएं देते थे। गर्भ निरोधक गोलियां भी खिलाते थे।

Back to top button
close