एक बार फिर सोशल मीडिया की ताकत देखने को मिली जहां कैंसर पीडि़ता की मदद के लिए महज 24 घंटे में 10 लाख रुपए जुटा लिए गए। रायपुर की खुशबू गुलाब दुबे को ब्रेन कैंसर है। उनके पति ने ऑनलाइन मदद करने वाली कंपनी Impact Guru के सामने अपनी बात रखी।
वैसे तो यह कंपनी जीएसटी के अलावा कुछ सर्विस टैक्स लेती है, लेकिन खुशबू की स्थिति जानकर टैक्स को उनके इलाज में खर्च करने की बात कही है। लोग अपने स्टेटस पर उनके पति शांतनु गुप्ता के लिखे मैसेज को लगा रहे हैं जिसमें हेल्प के लिए आग्रह किया गया है।
इसमें डोनेशन की पूरी डिटेल दी गई है जिसमे खर्च 40 लाख का बताया गया है। ऑनलाइन लिंक के जरिए डोनेशन इकठ्ठा किया जा रहा है। शुक्रवार शाम को लिंक जारी किया गया जिसके बाद शनिवार शाम 6 बजे तक करीब 10 लाख रुपए से ज्यादा डोनेट किए जा चुके हैं।
अभी तक 900 से लोगोंं ने मदद के लिए हाथ बढ़ाए हैं। मदद की यह राशि बढ़ती जा रही है, क्योंकि ऑनलाइन पैसे जमा किए जा रहे हैं इसलिए हर ट्रांजेक्शन का योग इसमें शो हो रहा है। यदि आप भी हेल्प करना चाहें तो खुशबू के अकाउंट नंबर 700701707076775 पर राशि भेज सकते हैं। शांतनु का मोबाइल नं. है 9981717368 पर कॉन्टेक्ट कर सकते हैं।
आप इस लिंक पे क्लिक करके भी मदद कर सकते हैं।
मुंबई के अस्पताल से हुई कैंसर की पुष्टि
शांतनु ने बताया कि शुरुआती तौर पर खुशबू को सिरदर्द की शिकायत थी। हमने रायपुर के कई अस्पताल में जांच कराई। जब ब्रेन में ट्यूमर का पता चला तो नागपुर में सर्जरी कराई। ट्यूमर निकालने के बाद सेंपल मुंबई भेजा गया जहां से कैंसर की पुष्टि हुई।
बताया गया हैं की अभी एक और टेस्ट बाकी है जिसे आईएचसी रिपोर्ट कहते हैं। इसमें कैंसर की हिस्ट्री और इलाज के तरीके की डिटेल रहती है। अपोलो चेन्नई में प्रोटोन रेडिएशन की मशीन है जो देश में कहीं नहीं है। इस मशीन से इलाज कराने का फायदा ये है रेडिएशन आपके हेल्दी टीशूज को नुकसान नहीं पहुंचाता।
यह भी देखें :
क्या आप जानते हैं क्यों मनाया जाता हैं April Fool Day…जानिए पहली बार किसने किसको बनाया था मूर्ख…
Add Comment