क्राइमछत्तीसगढ़स्लाइडर

महिला को लिफ्ट देने के बहाने किया दुष्कर्म… आरोपी पुलिस की गिरफ्त में…

रायपुर: लिफ्ट देने के बहाने शादीशुदा महिला से दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी महिला को लिफ्ट देने के बहाने निर्माणाधीन मकान में ले गया, फि र वहां जबरदस्ती बलात्कार किया। पीडि़ता किसी तरह चंगुल से निकली और आरोपी विजय उर्फ प्रधान के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक, 22 फरवरी को तेंदुआ गांव की रहने वाली महिला अपने मायके कुरु गांव मड़ई देखने जा रही थी. शाम होने के कारण वह नहीं गई और वापस लौटने लगी. तभी खंडवा नाला के पास उसे विजय कुमार नाम का व्यक्ति मिला। चूंकि पीडि़ता और आरोपी पहले से एक साथ काम कर चुके थे इसलिए दोनों में जान पहचान थी। इस कारण पीडि़त महिला उससे लिफ्ट मांग ली।

इसके बाद आरोपी अपने कार्यस्थल सेक्टर 30 ईडब्ल्यूएस निर्माणधीन मकान ले गया और वहां तीन चार बार जबरदस्ती दुष्कर्म किया। इधर, मामले को लेकर राखी थाना पुलिस का कहना है कि घटना के दूसरे दिन पीडि़ता ने थाने आकर शिकायत दर्ज कराई जिसके बाद 23 फरवरी को एफआईआर दर्ज किया गया। आज सुबह आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पीडि़ता को शादी के बाद छोड़ दिया है।

Back to top button
close