वायरल

महिला ने अंडर गारमेंट्स पर छुपा रखा था डेढ़ किलो सोना…होशियारी देख कस्टम अधिकारी भी चौंक गए…फिर ऐसे खुला मामला…

चेन्नई एयरपोर्ट पर एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां अधिकारियों की आंखों पर धूल झोंकने एक महिला ने अपने अंडर गारमेंट्स पर डेढ़ किलो सोना छुपा रखा था। लेकिन कस्टम अधिकारियों की सतर्कता से उसकी पोल खुल गई।

मीडिया रिपोट्र्स के मुताबिक, 29 मार्च को एक महिला विदेश से भारत लौटी। चेन्नई एयरपोर्ट पर उतरने वाली ये महिला मूल रूप से थाईलैंड की रहने वाली क्रायसॉर्न थामप्राकोप है। जिसे कस्टम अधिकारियों ने गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि क्रायसॉर्न बड़ी होशियारी से डेढ़ किलो सोने की तस्करी कर रही थी।



चेन्नई एयरपोर्ट पर उतरने के बाद इस महिला ने कस्टम अधिकारियों की आंखों में धूल झोंक कर बाहर निकलने की कोशिश की। लेकिन पार्किंग के पास सीमा शुल्क के अधिकारियों ने जब क्रायसॉर्न को रोका तो उसके होश उड़ गए। पहले क्रायसॉर्न ने चालाकी दिखाने की कोशिश की लेकिन जब क्रायसॉर्न की जांच की गई तो अधिकारियों के होश उड़ गए।
WP-GROUP

क्रायसॉर्न ने अपनी अंडर गारमेंट्स में करीब डेढ़ किलो सोना छिपा रखा था। बरामद किए गए सोने की कीमत करीब 47 लाख रुपये के आसपास बताई जा रही है। इसके साथ ही कस्टम अधिकारियों ने उस शख्स को भी पकड़ लिया है जिसे क्रायसॉर्न सोना देने वाली थी।

यह भी देखें : 

आज वित्तीय वर्ष का अंतिम दिन… कल से आपकी जिंदगी में होंगे ये अहम बदलाव… जरूर पढ़ें…

Back to top button
close