कांकेर। लोकसभा सीट कांकेर के कांग्रेस प्रत्याशी बिरेश ठाकुर आज 22 मार्च को नामांकन दाखिल करेंगे। नामांकन के जरिए बिरेश आज शक्ति प्रदर्शन भी करेंगे। रैली में काफी संख्या में कांग्रेस के कार्यकर्ता शामिल होंगे।
दोपहर 12 से 2 बजे के बीच बिरेश ठाकुर नामांकन दाखिल करेंगे। इसके लिए कांगे्रस ने व्यापक तैयारी की है। वहीं पुलिस ने भी सुरक्षा के चाक-चौबंध व्यवस्था की है। कलेक्टोरेट परिसर में सुबह से ही पुलिस बल तैनात कर दी गई है।
बताया गया कि बिरेश ठाकुर रैली के शक्त में कांग्रेस दफ्तर से निकलेंगे और शहर के प्रमुख मार्ग से होते हुए कलेक्टोरेट पहुंचेंगे। नामांकन रैली में प्रदेश के कई वरिष्ठ कांग्रेसी नेता भी शामिल होंगे।
ज्ञात हो कि बिरेश ठाकुर पहली बार लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं, वे भानुप्रतापपुर से जिला पंचायत सदस्य हैं। 1995 से लेकर अब तक वे कभी भी पंचायती राज चुनाव नहीं हारे हंै। वे दो बार भानुप्रतापपुर जनपद पंचायत के अध्यक्ष भी रह चुके हंै। मूलत: कोरर निवासी बिरेेेेश ठाकुर पेशे से कृषक हैं।
2014 में इस सीट से 10 प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे, जिनमें फूलोदेवी नेताम, विक्रम उसेंडी, रामसाय कोर्राम, मालिक राम ठाकुर, महेंद्र गावड़े, हेमलाल मरकाम, अमल सोरी, जमुना मंडावी, रमेश गावड़े और संतोष कुमार ध्रुव मैदान में थे। इस चुनाव में भाजपा के विक्रम उसेंडी ने जीत हासिल की थी।
सोमवार 18 मार्च से नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। बिरेश ठाकुर ने प्रत्याशी घोषित होने के बाद से प्रचार शुरू कर दिया है। होली त्योहार के चलते भी वे लोगों से मिलते रहे और प्रचार करते रहे।
दूसरी ओर भाजपा ने भी कल देर शाम कांकेर लोगसभा सीट के लिए अपना प्रत्याशी घोषित करत दिया। भाजपा यहां से मोहन मंडावी को चुनावी मैदान में उतारा है।
यह भी देखें :
Add Comment