छत्तीसगढ़वायरलसियासतस्लाइडर

छत्तीसगढ़ : तीन साल पहले भाजपा का दामन थामने वाले इस पूर्व महापौर की हुई घर वापसी…कांग्रेस में हुए शामिल….

राजनांदगांव। पूर्व महापौर नरेश डाकलिया की घर वापसी हो गई है। करीब तीन साल पहले भाजपा का दामन थामने वाले डाकलिया ने राज्य में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद आज फिर से कांग्रेस में वापसी कर ली है। राजधानी में कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मौजूदगी में डाकलिया ने कांग्रेस में प्रवेश किया। डाकलिया कांग्रेस के कद्दावर नेताओं में माने जाते हैं।



राजनांदगांव नगर निगम में कांग्रेस की ओर से महापौर रहे डाकलिया ने उस समय महापौर चुनाव में जीत दर्ज की थी जब राज्य में भाजपा की सरकार थी और भाजपा का वर्चस्व था। उन्होंने सौ वोट से भाजपा प्रत्याशी को हराया था। पिछले विधानसभा चुनाव में उन्होंने कांगे्रस से टिकट मांगी थी। टिकट नहीं मिलने के बाद उन्होंने भाजपा में प्रवेश कर लिया था। (एजेंसी)

यह भी देखें : 

…यहां चुनावी रैली के पहले नाचने लगे कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी

Back to top button
close