पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी के राजगंज साहेब इलाके के एक कब्रिस्तान के पास से भी गुजरने से लोगों को काफी डर लगता था। यहीं नहीं कब्रिस्तान में खास चरने के लिए जाने वाली भेड़, बकरियां वापस नहीं लौट रही हैं। ग्रामीणों को लगा कि यह भूत-प्रेत का साया होगा। खौफ का आलम ये था कि लोग कब्रिस्तान से पास से गुजरने से भी डरने लगे थे, लेकिन कुछ लोगों ने समझदारी दिखाई और झाडिय़ों की पड़ताल की।
तभी कब्रिस्तान में ग्रामीणों को झाडिय़ों से एक 16 फुट का इंडियन रॉक पाइथन निकला। इस इंडियन रॉक पाइथन का वजन लगभग 200 किलो बताया जा रहा है। एक ग्रामीण ने जानकारी देते हुए बताया कि शुक्रवार देर शाम उन्होंने इस रास्ते से निकलते हुए एक अजगर की पंच को देखा। इसके बाद उन्हें शक हुआ कि हो न हो यहां पर कोई अजगर डेरा जमाए हुए है।
जिसके बाद उन्होंने ग्रामीणों और वन विभाग के अधिकारियों को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे वन विभाग के अधिकारियों ने 2 घंटे की मशक्कत के बाद अजगर को पकड़ा। वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि इस अजगर का वजन लगभग 200 किलो है। उन्होंने कहा कि इतना भयावह अजगर उन्होंने आज से पहले कभी नहीं देखा था।
यह भी देखें :
Add Comment