रायपुर। प्रदेश में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है। बारिश-बदली छटते ही गर्मी बढऩे लगी है। राजधानी समेत आसपास के इलाके में अधिकतम तापमान सामान्य से ऊपर हो गया है। फिलहाल पूर्वानुमान है कि मौसम शुष्क रहेगा। प्रदेश के उत्तरी-पश्चिम संभाग में गरज-चमक के साथ बौछारें पडऩे की संभावना है।
मंगलवार को प्रदेश के न्यूनतम तापमान में प्रदेश के बिलासपुर, सरगुजा संभागों में वृद्घि दर्ज की गई है। रायपुर, दुर्ग, बस्तर संभाग में विशेष परिवर्तन नहीं हुआ। दुर्ग और बिलासपुर संभाग में सामान्य से उल्लेखनीय कम, रायपुर, सरगुजा, बस्तर संभाग में सामान्य तापमान रहा। प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान 11 डिग्री से. अंबिकापुर में दर्ज किया गया।
प्रदेश में फिलहाल पूर्वानुमान है कि मौसम शुष्क रहेगा। प्रदेश के उत्तरी-पश्चिम संभाग में गरज-चमक के साथ बौछारें पडऩे की अति संभावना है। बाकी प्रदेश के संभाग में मौसम मुख्यत: शुष्क रहेगा। प्रदेश के उत्तरी-पश्चिम संभाग में गरज-चमक के साथ बौछारें पडऩे की संभावना है। बाकी प्रदेश के संभाग में मौसम शुष्क रहने की प्रबल संभावना है। न्यूनतम तापमान 17 डिग्री से. के आसपास रहेगा।
रायपुर में अधिकतम तापमान 33.5 डिग्री सेल्सियस रहा। जो कि सामान्य से दो डिग्री से. अधिक है। न्यूनतम तापमान 17 डिग्री से. रिकार्ड हुआ जो कि सामान्य रहा। माना एयरपोर्ट के अधिकतम तापमान 33.8 डिग्री से. जो कि सामान्य से तीन डिग्री से. अधिक रहा। न्यूनतम तापमान 16.2 डिग्री से. रहा। इसी तरह पेंड्रारोड में अधिकतम 30.9 और न्यूनतम 14.4 डिग्री से. तापमान रिकार्ड हुआ।
बिलासपुर में अधिकतम तापमान 33.3 डिग्री से. और न्यूनतम तापमान 14.5 डिग्री से. रहा। अंबिकापुर में अधिकतम तापमान 27.8 डिग्री से. और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री से., जगदलपुर में अधिकतम तापमान 34.5 और न्यूनतम 14. 8 डिग्री से., दुर्ग में अधिकतम तापमान 33.6 और न्यूनतम तापमान 13.2 डिग्री से. और राजनांदगांव में अधिकत तापमान 33 डिग्री से. और न्यूनतम तापमान 15.6 डिग्री से. रिकार्ड हुआ।
यह भी देखें :
Add Comment