छत्तीसगढ़वायरलस्लाइडर

युवक करता था एक तरफा प्यार…युवती ने मना किया तो…घर घुसकर कर दिया ये काम…

आरंग। सिर फिरे आशिक ने एक तरफा प्यार के चलते एक युवती के घर घुस कर उसकी हत्या कर दी। आरोपी काफी दिनों से युवती के साथ छेड़छाड़ कर रहा था। युवती ने इसकी शिकायत अपने परिजनों से की तो वह आक्रोशित हो गया और इस घटना को अंजाम दे दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

घटना आरंग थाना इलाके के अकोली कला की है। गांव के नोहर गेन्द्रे किशोरी से एक तरफा प्यार करता था। आरोपी स्कूल जाते समय किशोरी को छेड़ता था। इससे परेशान होकर किशोरी ने अपने घर वालों को जानकारी दी।





WP-GROUP

परिजनों ने आरोपी को काफी समझाया। इससे युवक नाराज हो गया। आरोपी युवती के घर पहुंचा और धारदार हथियार से उस पर हमला कर दिया। काफी गंभीर चोट आने के कारण युवती की मौत हो गई।

यह भी देखें : 

कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक शुरू…नये अध्यक्ष के नाम पर मंथन…

Back to top button
close