पुलवामा हमला : अब फिल्म इंड्रस्टी में नहीं दिखेंगे पाकिस्तान कलाकार…लगा प्रतिबंध…

पुलवामा में हुए आतंकी हमले के बाद इंडियन फिल्म इंडस्ट्री ने पाकिस्तानी कलाकारों पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया है। ऑल इंडिया सिने वर्कर्स एसोसिएशन ने फिल्म उद्योग में काम करने वाले पाकिस्तानी अभिनेताओं और कलाकारों पर प्रतिबंध की घोषणा की है।
इंडियन फिल्म इंडस्ट्री की ओर से जारी किए गए पत्र में स्पष्ट रूप से कहा गया है कि आधिकारिक प्रतिबंध के बावजूद यदि कोई संगठन पाकिस्तानी कलाकारों के साथ काम करने पर जोर देता है, तो AICWA उन्हें प्रतिबंधित करेगा और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पत्र में पुलवामा आतंकी हमले की निंदा की गई है, जिसमें सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हो गए थे।
हमले के विरोध में और शहीदों को श्रद्धांजलि देने के लिए फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज के सदस्यों ने रविवार को फिल्म सिटी गेट पर शांति मार्च में भाग लिया था। ईशा कोप्पिकर, गजेंद्र चौहान, गोविंद नामदेव और संगीतकार सलीम मर्चेंट समेत कई बड़े नामों ने इसे अपना समर्थन दिया।
FWICE के मुख्य सलाहकार अशोक पंडित ने कहा कि एसोसिएशन ने पाकिस्तान के सभी कलाकारों पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा, जो भी निर्माता पाकिस्तान के कलाकारों के साथ काम करने पर जोर देते हैं, उन्हें प्रतिबंध का सामना करना होगा।
यह भी देखें :