छत्तीसगढ़स्लाइडर

कांग्रेस-भाजपा के कार्यकर्ता आपस में भिड़े…थाने का किया घेराव…

बिलासपुर। शहर में रविवार को तब माहौल गरमा गया जब कांग्रेस कार्यकर्ताओं और भाजपा कार्यकर्ताओं ने सिविल लाइन थाना का घेराव कर दिया और एक दूसरे के खिलाफ थाना परिसर ने जमकर नारेबाजी करने लगे।

विधायक शैलेष पाण्डेय के खिलाफ भाजपा नेत्रियों ने सिविल थाने में दुव्र्यवहार और छेड़छाड़ की शिकायत दर्ज कराई है। जिसके जवाब में शैलेष पाण्डेय ने भी सिविल थाना पहुंचकर भाजपा के खिलाफ चुनाव आचार संहिता उलंघन की शिकायत कर दी।



विधायक का आरोप है कि वार्ड नं.19 के भाजपा प्रत्याशी ने सरकारी भवन का दुरुपयोग किया है और वे वहां उनसे सवाल करने पहुंचे थे कि आप लोग सरकारी भवन का उपयोग क्यों कर रहे हैं। विधायक ने महिलाओं के आरोप को निराधार बताया है और कहा कि ये लोग अपनी गलती छिपाने के लिए ये सब कर रहे हैं।
WP-GROUP

दूसरी ओर भाजपा ने जबरन हाथ पैर पकड़ कर उनके साथ बदतमीज़ी का आरोप लगाया है। इस पूरे मामले में पुलिस ने दोनों पार्टियों के तरफ से शिकायत दर्ज कर ली है। आपको बता दें, निकाय चुनाव के मतदान में केवल कुछ ही दिन रह गए हैं और दोनों ही पार्टियां अपनी साख बचाने के लिए मैदान में हैं।

यह भी देखें : 

छत्तीसगढ़ की एक और उपलब्धि…नीति और अवसंरचना की तत्परता, मिशन मोड परियोजना प्रदर्शन में अव्वल…इसके बाद इन राज्यों का नाम…

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home/gaganmittal/public_html/wp-includes/functions.php on line 5471