वायरल

VIDEO : शादी में दुल्हन की तरह सज-धज कर पहुंच गई गर्लफ्रेंड…बवाल तो होना ही था…

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। जहां दूल्हा और दुल्हन दोनों सज-धज कर तैयार हुए हैं। तभी एक और दुल्हन बनी लडक़ी की एंट्री हो जाती है। तो जाहिर सी बात है वबाल तो होना ही थी।

वहीं एक साथ-साथ दो-दो दुल्हनों को देखकर लोगों को समझते देर ना लगी कि माजरा क्या है। लेकिन सबसे बुरी स्थिति दूल्हा की रही, क्योंकि जो लडक़ी दुल्हन की तरह सज-धज कर पहुंची थी…दरअसल वो उसकी गर्लफ्रेंड थी। लिहाजा शादी के दौरान ही जमकर हंगामा होने लगा।



मीडिया रिपोट्र्स के मुताबिक, दूल्हे की गर्लफ्रेंड दुल्हन के जोड़े में शादी में पहुंची थी। पहली बार तो किसी को समझ नहीं आ रहा था कि ये महिला दुल्हन की ड्रेस में क्यों घूम रही है। जैसे ही वो दूल्हा-दुल्हन के सामने पहुंची तो दूल्हे के चेहरे का रंग बदल गया. वो हैरान रह गया. उसे पता चल गया था कि यहां बड़ा ड्रामा होने वाला है।

बीच बचाव करने दुल्हन की दोस्त और दूल्हे को गर्लफ्रेंड से दूर करने लगी लेकिन दोस्त को भी दूर कर दिया गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, लडक़ी दुल्हन को बताने पहुंची थी कि जिससे उसकी शादी होने जा रही है वो असल में कैसा इंसान है। वो दुल्हन से शादी तुड़वाने पहुंची थी। फिलहाल ये वीडियो कब का है और कहां का है इस बात की पुष्टि नहीं हो पाई है।

यह भी देखें : इस मशहूर गायिका की सड़क हादसे में हो गई मौत… 

Back to top button
close