वाह रे समाज ! सिर्फ इस वजह से यहां की शादीशुदा महिलाएं साल में 5 दिन नहीं पहनती हैं कपड़े…

पूरे विश्व में कुछ रूढि़वादी परंपराएं ऐसी होती हैं, जिनके बारे में सुनकर ही लोग हैरान रह जाते हैं। भारत के हिमाचल प्रदेश के मणिकर्ण घाटी के एक गांव में कुछ ऐसी रूढि़वादी परंपरा के चलते शादीशुदा महिलाओं को साल के 5 दिनों तक कपड़े पहनने की मनाही है। यानी यहां महिलाएं 5 दिनों तक बिना कपड़ों के ही रहती हैं।
मीडिया रिपोट्र्स के मुताबिक, ऐसा सालों से चलता आ रहा है और महिलाएं इसे अभी भी निभा रही हैं। ये परंपरा हिमाचल प्रदेश के मणिकर्ण घाटी के एक गांव में निभाई जाती है। इस गांव में साल में 5 दिन औरतें कपड़े नहीं पहनतीं। इस परंपरा की खास बात यह हैं कि, वह इस समय पुरुषों के सामने नहीं आती हैं।
सावन के महीने में इस परंपरा को अपनाया जाता है। पूर्वजों के समय से ही यह परंपरा चली आ रही है। मान्यताओं के अनुसार अगर इस गांव में आज कोई भी स्त्री इस परंपरा को नहीं निभाती तो उसके घर में अशुभ हो जाता है। इसी कारण इस परंपरा को निभाया जाता है।
कुछ लोगों का मानना यह भी है कि कुछ सालों पहले यहां एक राक्षस सुन्दर कपड़े पहनने वाली औरतों को उठा ले जाता था, जिसका अंत इस गांव में देवताओं ने किया। इसलिए इन 5 दिनों तक लोग हंसना बंद करते देते हैं और महिलाएं खुद को सांसारिक दुनिया से अलग कर लेती हैं। हांलाकि, अब नई पीढ़ी इस परंपरा को थोड़ा अलग ढ़ंग से निभाती है। आज की महिलाएं इन 5 दिनों में कपड़े नहीं बदलती हैं और काफी पतले कपड़ें पहनती हैं।