Breaking Newsछत्तीसगढ़सियासतस्लाइडर

राहुल गांधी आज रायपुर प्रवास पर…नया रायपुर में किसान सभा में करेंगे शिरकत…

रायपुर। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी आज छत्तीसगढ़ दौरे पर राजधानी रायपुर आ रहे हैं। राहुल गांधी नया रायपुर में आयोजित किसान सभा में शिरकत करेंगे। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल व उनके मंत्रिमंडल के सभी मंत्रीगणों, विधायक गणों सहित प्रदेश कांग्रेस के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं के अलावा प्रदेशभर से बड़ी संख्या में किसान शामिल होंगे।

श्री गांधी के आगमन व कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सभी मंत्रियों, विधायकों व पदाधिकारियों को पहले ही जिम्मेदारी सौंप चुके हंै। जिसंके अनुसार इसकी तैयारियां भी की जा रही है।



श्री गांधी के छग आगमन की तैयारियों का जायजा लेने कल एआईसीसी के छग प्रभारी पीएल पुनिया भी रायपुर पहुंच चुके हैं। उनके अलावा मध्यप्रदेश के वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह भी रायपुर आए हुए हैं। श्री पुनिया राहुल गांधी के कार्यक्रम में भी शामिल होंगे।

ज्ञात हो कि विधानसभा चुनाव के बाद राहुल गांधी पहली बार छग दौरे पर आ रहे हैं। श्री गांधी ने चुनावी दौरे के दौरान प्रदेश के किसानों से वादा किया था कि छग में उनकी सरकार बनने के 10 दिन के भीतर उनका कर्ज माफ किया जाएगा। इस वादे को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सरकार बनने के महज कुछ घंटे के भीतर ही पूरा करते हुए प्रदेश के किसानों का कर्ज माफी कर दिया।

यह भी देखें : VIDEO: अकबर ने ध्वजारोहण के बाद तिरंगे को सलामी नहीं दी…मामला तुल पकड़ा…मंत्री ने कहा…झंडा संहिता 2002 का पूरी तरह से पालन किया गया… 

Back to top button
close