रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव व पूर्व जनपद अध्यक्ष राजेंद्र पप्पू बंजारे ने प्रियंका गांधी का सक्रिय राजनीति में आने पर कहा कि प्रियंका में इंदिरा गांधी की छवि दिखती है। एसपीजी से बेपरवाह लोगों के बीच सहज, सरल मिलती-जुलती प्रियंका अक्सर इंदिरा की याद दिलाती है।
प्रियंका के राजनीति में आने से युवाओ एवं महिलाओं के साथ साथ कांग्रेस को नई दिशा मिलेगी। उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के प्रति आभार ब्यक्त किया एवं प्रियंका को महासचिव पद पर नियुक्ति किए जाने पर उन्हें इस पद के लिए योग्य बताया और कहा कि प्रियंका के आने से देश मे नई राजनीति की शुरुआत होगी।
क्योंकि काफी लंबे समय से कांग्रेस कार्यकर्ताओं की मांग रही है कि प्रियंका को राजनीति में लाया जाए। जिसको राहुल गांधी ने पूरा किया। वहीं बंजारे ने विपक्ष पर आरोप लगाते हुए कहा कि प्रियंका गांधी को कांग्रेस महासचिव बनाए जाने पर भाजपा के पेट में दर्द होना शुरू हो गया है।
भाजपाई सोशल मीडिया में गलत बयान देकर मूर्खता की हद पार कर रहे हैं भाजपा तीन राज्यों के चुनाव में हार से घबराई हुई है कांग्रेस को बूढ़ी एवं कमजोर कह रही है जबकि जनता ने भाजपा को तीन राज्यो में करारी हार देकर सबक सिखा दिया है। जनता जान चुकी है भाजपा जुमलेबाजी कर 2014 में केंद्र की सत्ता हथियाई है 2019 के आम चुनाव में जनता जुमलेबाज केंद्र की भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकेगी।
यह भी देखें : सामाजिक पहल…छात्र-छात्राओं को मिलेगा नि:शुल्क खाना…मनोज यादव करेंगे रहने की व्यवस्था…
Add Comment